बाराबंकी, अप्रैल 11 -- सिरौली गौसपुर। लोन कराने के नाम पर एक लाख दस हजार रुपया हड़प लिया। पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया है। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के किंतूर गांव के रहने वाले रूहेल अहमद ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कहा कि करीब डेढ़ वर्ष पहले लोन कराए जाने को लेकर लखनऊ गोमती नगर के रहने वाले अमित सिंह ने ऑन लाइन एक लाख 10 हजार रुपए ले लिया। पीड़ित ने बताया कि विपक्षी ने न तो लोन कराया न ही रुपये वापस दे रहा है। 23 फरवरी को फोन पर पैसे मांगे तो अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। ऑन लाइन शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...