प्रयागराज, मार्च 17 -- जिले के बैंकों की ओर से जरूरतमंदों को कम लोन देने पर डीएम ने नाराजगी जताई है। मंगलवार को संगम सभागार में डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता व सीडीओ हर्षिका सिंह की उपस्थिति में मंगलवार को जिला स्तरीय समीक्षा समिति व जिलास्तरीय सलाहकार समिति की त्रैमासिह समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान बैंको की डीसीसी व डीएलआरसी की त्रैमासिक समीक्षा के साथ ही नाबार्ड की पीएलपी के आधार पर तैयार वार्षिक ऋण योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 का विमोचन भी किया गया। जिले का ऋण जमानुपात के 41.65 प्रतिशत रहने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। विशेषकर एसबीआई का ऋण जमानुपात 28.90 प्रतिशत और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का ऋण जमानुपात 28.13 प्रतिशत होने पर डीएम ने बैंकों को कार्यशैली सुधारने का निर्देश दिए। खराब प्रदर्शन वाले 11 बैंको को ऋण-जमानुपात बढ़ाने के लिए कहा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.