वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 25 -- साइबर जालसाजी करने के मामले में गोरखपुर पुलिस को पड़ी सफलता हासिल हुई है। बैंक से ऋण और सरकारी योजनाओं का फायदा दिलाने का झांसा देकर खाते खुलवाकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात अभियुक्तों को एम्स पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में गोरखपुर, देवरिया, मऊ, बलिया के शातिर हैं। लखनऊ, वाराणसी और भदोही के अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश हो रही है। गोरखपुर एसपी सिटी निमिष पाटिल और एएसपी अरुण कुमार ने मंगलवार को संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि आरोपियों ने सिंघड़िया के पास अपना ऑफिस खोल रखा था। ये लोन दिलाने व सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों से उनके दस्तावेज ले लेते थे। आधार कार्ड की मदद से सिम निकलवाकर बैंक खाता खुलवाते और साइबर ठगी की रकम को ठिकाने लगात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.