शाहजहांपुर, फरवरी 25 -- लोन निपटाने की बात कर दलाल ने बैंककर्मी से मिलकर किसान के खाते से चालीस हजार रुपए निकाल लिये। किसान ने डीएम को प्रार्थना पत्र भेज पैसा वापिस न होने पर टंकी से कूदकर जान देने की धमकी दी है। विकास खंड निगोही के कुकहामहमूदपुर गांव निवासी अमरपाल खेती किसानी करता है। पैसे की कमी होने पर उसके पिता नत्थू लाल ने बैंक आफ बड़ौदा से 180,000 रुपये और उप्र ग्रामीण बैंक से 78,000 रुपये लोन लिया था। अमरपाल का कहना है कि पिता की मौत के बाद समझौते के तहत बैक ऑफ बड़ौदा में 53,000 और ग्रामीण बैक में 40,000 में लोन अदा होने की बात की गई। ग्रामीण बैक के कर्मचारी से मिलीभगत कर एक दलाल ने अमरपाल से चालीस हजार रुपये ले लिये। बैंक का लोन अदा न होने पर जब उसने बैंककर्मी से बात की। तो उसने बहाना बना दिया। अब बैंक दलाल भी नहीं मिलता। कर्जा अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.