लोनी से अपहृत पशु कारोबारी की बागपत से मेरठ तक तलाश
बागपत, जून 3 -- मेरठ। गाजियाबाद के लोनी में पशु कारोबारी ओमकार की गोलियां बरसाकर अपहरण करने के बाद मेरठ लाकर पूठ गंगनहर में फेंका गया था। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ये खुलासा हुआ है। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस मंगलवार दोपहर को पीएसी के गोताखोरों और एसडीआरएफ के साथ बागपत में हिंडन पुल और मेरठ में पूठ गंगनहर पर पहुंची और यहां सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान ओमकार के परिजन भी साथ-साथ मौजूद रहे। गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र स्थित गनौली गांव निवासी 42 वर्षीय डेयरी संचालक ओमकार सिंह पशु कारोबारी थे। 30 मई को वह पशुओं का चारा लेने के लिए लोनी जा रहे थे। खड़खड़ी अंडरपास के पास कुछ बदमाशों ने ओमकार पर हमला किया और फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उनका अपहरण कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कराई। मौके से करीब 12 खोखे बरामद किए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.