गाजियाबाद, अप्रैल 3 -- Loni News : दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी इलाके में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 21 करोड़ रुपये के कार्य कराए जाएंगे। नगर पालिका क्षेत्र के 34 वार्डों में पाइपलाइन विस्तार, टंकियों की मरम्मत और पंप हाउस सुधार के जरिये जलापूर्ति व्यवस्था मजबूत की जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गर्मी की शुरुआत होते ही पेयजल की किल्लत शुरू हो गई है। लोनी में आबादी क्षेत्र लगातार बढ़ रहा है। लगातार भूजल दोहन के कारण कई इलाकों में जलस्तर काफी नीचे चला गया है। लोगों ने नगर पालिका से पेयजल की आपूर्ति शुरू कराने की मांग की थी। इसे देखते हुए लोनी के 34 वार्डों में छूटे इलाकों को पेयजल आपूर्ति से जोड़ने के साथ पुराने इलाकों में जर्जर लाइनों को ठीक कराने की योजना बनाई गई है। पाइपलाइन विस्तार के जरिए उन इलाकों तक पा...