गाज़ियाबाद, मई 16 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी नगर पालिका अध्यक्ष ने क्षेत्र के तीन वार्ड में करीब 3.70 करोड़ रुपये की लागत से कराए जाने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया। विकास कार्य का शुभारंभ होने से लोगों में हर्ष का माहौल रहा । लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने शनिवार को क्षेत्र के वार्ड 9 वार्ड 23 और वार्ड 37 में करीब 3.70 करोड़ रुपये की लागत से कराए जाने वाली इंटरलॉकिंग टाइल्स और आरसीसी नालियों का नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया। विकास कार्यों के होने से वार्ड में रहने वाले लोगों को जर्जर मार्गों और जल भराव से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि बेहटा हाजीपुर नहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका द्वारा एक पोकलेन मशीन खरीदी गई है। जिससे नहर की दैनिक सफाई सुनिश्चित होगी और लोगों को गंदगी से मुक्ति मिलेगी। इस अवसर प...