गाज़ियाबाद, अप्रैल 6 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। लोनी क्षेत्र में प्रदूषण फैला रही 12 अवैध फैक्टरियों को प्रशासन ने सोमवार को सील कर दिया। साथ ही इनके बिजली कनेक्शन भी कटवाए गए। एसडीएम लोनी दीपक सिंघनवाल ने बताया कि लोनी में प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक 100 फैक्टरियों को सील किया जा चुका है। सोमवार को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी), नगर पालिका, विद्युत निगम, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों के साथ बेहटा हाजीपुर में अभियान चलाया गया। इस दौरान 12 फैक्टरी सील की गईं। सभी धातु ढलाई और डाई से जुड़ी इकाई हैं, जो अवैध रूप से चलाई जा रही थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.