लोनी में हुई हत्या के आरोपी को तमंचे में जेल भेजने के मामले में और दो दरोगा निलंबित
बदायूं, अगस्त 5 -- बदायूं, संवाददाता। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में हुई हत्या के आरोपी को बिनावर पुलिस द्वारा नाम बदलकर तमंचे के मुकदमे में जेल भेजने के मामले में पुलिस महकमे में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। जांच में दो और दरोगा निलंबित कर दिए गए हैं। इससे पहले आरोपी को तमंचे के मुकदमे में जेल भेजने वाले तत्कालीन वरिष्ठ उपनिरीक्षक को निलंबित और तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर किया जा चुका है। अब पूरे घटनाक्रम में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 12 जुलाई की रात गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र स्थित रतिराम कॉलोनी में हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद में विपिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद आरोपी सोनू फरार हो गया, जिस पर गाजियाबाद पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.