गाज़ियाबाद, फरवरी 25 -- -विधायक ने विकास कार्य का किया शुभारंभ लोनी, संवाददाता। लोनी विधायक ने बुधवार को क्षेत्र में सात करोड़ रुपये की लागत से कराए जाने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया। बंथला चिरोड़ी रोड, चिरौड़ी कोतवालपुर संपर्क मार्ग, महमूदपुर राजपुर संपर्क मार्ग समेत श्मशान घाट संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में खुशी का माहौल है। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बुधवार को बंथला चिरोड़ी रोड, चिरौड़ी कोतवालपुर संपर्क मार्ग, महमूदपुर राजपुर संपर्क मार्ग और श्मशान घाट संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि बरसात के बाद बंथला चिरोड़ी रोड के साथ गांवों के कई संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे। सड़कें टूटने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार मार्गों के न...