गाजियाबाद, मार्च 31 -- गाजियाबाद के लोनी में प्रस्तावित टर्शरी ट्रीटमेंट प्लांट (टीटीपी) के डिजाइन को आईआईटी रुड़की से मंजूरी मिल गई है। लंबे समय से अटके प्लांट का निर्माण कार्य अब शुरू हो सकेगा। 15 एमएलडी के प्लांट से 300 से अधिक औद्योगिक इकाइयों को पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। औद्योगिक इकाइयों में भूजल दोहन रोकने और इकाइयों को नियमित जलापूर्ति देने के लिए जिले में दूसरा टीटीपी अमृत योजना 2.0 के तहत दो साल पहले स्वीकृत हुआ था। जल निगम की इस योजना के तहत 15 एमएलडी का टीटीपी लोनी के 30 एमएलडी के एसटीपी के पास ही बनेगा। 82.7 करोड़ रुपये से बनने वाले प्लांट की टेंडर प्रक्रिया ही करीब छह माह में पूरी हो पाई थी। इसके बाद प्लांट के डिजाइन को लेकर पेंच फंसा रहा। यह भी पढ़ें- लोनी चौक पर बनेगा 500 मीटर लंबा 4 लेन अंडरपास, ये रास्ते होंगे जाम से मुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.