गाजियाबाद, मार्च 9 -- दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी में आवागमन को बेहतर बनाने और जल निकासी से जुड़ी समस्याओं को दूर करने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर पालिका परिषद ने सभी वार्डों में पुलिया और रैंप निर्माण की योजना बनाई है। इन कार्यों पर करीब 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लोनी में नालियों और छोटे नालों पर बनीं अधिकांश पुलिया जर्जर हो चुकी हैं। इसके चलते लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। इसके लिए नगर पालिका ने योजना तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत वार्ड एक से वार्ड 55 तक विभिन्न स्थानों पर पुलिया निर्माण और रैंप बनाने के कार्य कराए जाएंगे। हर वार्ड में अलग अलग स्थानों पर यह काम कराया जाएगा। प्रत्येक कार्य की अनुमानित लागत 20 लाख रुपये से अधिक है। 55 वार्ड में करीब 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- दिल्ली में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.