गाजियाबाद, अप्रैल 10 -- Ghaziabad News : गाजियाबाद के लोनी में रहने वालों के लिए अच्छी खबर है। लोनी नगरपालिका ने क्षेत्र में जलभराव और जर्जर सड़कों की समस्या दूर करने के लिए 3.75 करोड़ रुपये की योजना बनाई है। इसके तहत 10 इलाकों में नाले और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसे पूरा कर जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। लोनी के कई इलाकों में नाले और नालियां जर्जर हो चुकी हैं। वहीं, कुछ नए बसे इलाकों में नालियां न होने से जलभराव हो रहा है। नालियों का पानी गलियों में बहने से गंदगी भी बढ़ रही है। लोगों ने इस संबंध में नगर पालिका को शिकायत भी की थी। लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए नगर पालिका ने इन इलाकों का सर्वे कराया और लोगों को जलभराव से निजात दिलाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया। यह भी पढ़ें- लोनी वालों की ...