गाज़ियाबाद, अप्रैल 2 -- ट्रांस हिंडन। लोनी क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों के खिलाफ टीम ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को नौ फैक्टरी सील कर दीं। इनके विद्युत कनेक्शन भी काटे गए। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की। लोनी के विश्व में सर्वाधिक प्रदूषित होने की रिपोर्ट आने के बाद से ही अभियान चल रहा है। यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि गुरुवार को फर्रुखनगर, भनेड़ा खुर्द, असालतपुर, महमूदपुर और लोनी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नौ फैक्टरी अवैध रूप से चलती मिलीं। इनमें ढलाई और रंगाई आदि की फैक्टरी थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...