लोनी, मार्च 16 -- गाजियाबाद के लोनी में पंजाब एंड सिंध बैंक के ब्रांच मैनेजर को गार्ड ने गोली मारी दी जिसके बाद उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोपहर डेढ़ बजे के करीब ब्रांच मैनेजर को सीने में गोली मारी गई। आनन-फानन में आस-पास मौजूद लोग गंभीर रूप से घायल हुए मैनेजर को जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि बैंक मैनेजर को बाइक पर अस्पताल पहुंचाया गया था, हालांकि इससे पहले ही उनकी हालत काफी गंभीर हो चुकी थी। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद गार्ड बंदूक समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गार्ड ने बैंक मैनेजर को आखिर क्यों गोली मारी इसका पता लगाया जा रहा है। आरोपी की धर पकड़ के लिए पुलिस न...