लोनी-टोंस नदी के उफान से मचा हाहाकार, 180 लोग राहत शिविरों में पहुंचे
गंगापार, अगस्त 21 -- बरसात के कारण लोनी और टोंस नदियों के उफान पर आने से शंकरगढ़ के बराडीह, इटवा, देवरा, लोनीपार और ककरहा बस्ती समेत आसपास के इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। कई मार्गों पर आवागमन बाधित होने के कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए तहसील प्रशासन और एनडीआरएफ टीम लगी हुई है। एसडीएम बारा शिखा संखवार के अनुसार जूनियर हाईस्कूल लोनीपार और प्राथमिक विद्यालय में राहत शिविर बनाए गए हैं। प्रशासन के मुताबिक करीब 180 बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। एनडीआरएफ की टीम ने करीब 50 परिवारों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों तक पहुंचाया।राहत शिविरों में प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, बिस्तर, दवाइयों समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी शिविरों में मौजूद है। उपजिलाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.