लोनी के युवक को बंधक बनाकर पीटा, 15 हजार रुपये लूटे
बागपत, जुलाई 18 -- बागपत। बड़ागांव के जंगल में लोनी के रहने वाले युवक को धोखे से बुलाकर ज्वार के खेत में बंधक बना लिया। आरोपियों ने सरियों से हमला कर उसे अधमरा कर दिया गया। हमलावर पीड़ित से 15 हजार रुपये लूटकर ले गए और बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। गंभीर हालत में पीड़ित को जिला अस्पताल बागपत में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूलरूप से खेकड़ा थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी सद्दाम वर्तमान में लोनी में रहकर काम करता है। सद्दाम ने बताया कि 17 जुलाई को वह सैलरी मिलने के बाद गांव में अपने भाई जाकिर से मिलने आया था। शाम करीब 7 बजे गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन कर उसे खेत पर बुलाया। जब वह बाइक से वहां पहुंचा तो उक्त व्यक्ति के अलावा तीन और लोग मौजूद थे। सबने सद्दाम से पैसों की मांग की और विरोध करने पर गाली गलौज कर सरियों से उस पर जानले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.