गाज़ियाबाद, अप्रैल 13 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी एसडीएम ने नगर पालिका परिषद परिसर में शासन द्वारा मनोनीत पांच सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। लोनी नगर पालिका परिषद में शासन की ओर से आरसी अग्रवाल, प्रशांत कुमार ठाकुर, सुदेश भारद्वाज, विपिन कसाना और राहुल बैसला को सभासद मनोनीत किया गया हैं। एसडीएम दीपक सिघंनवाल ने सोमवार को पांचों मनोनीत सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल ने कहा कि सभासद जनता की समस्याएं सभासदों द्वारा प्रशासन तक पहुंचती हैं और उनका समाधान सुनिश्चित किया जाता है। इस मौके पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि सभासदों को जनहित के मुद्दों को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। इस अवसर पर लोनी नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी के के मिश्र, मुख्य ...