संवाददाता, अप्रैल 20 -- अंकुर विहार थाना क्षेत्र की डाबर तालाब कॉलोनी स्थित श्मशान घाट के पास रविवार शाम पतंग लूटने के चक्कर में सात वर्षीय आतिफ तालाब में गिर गया। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जिस पर परिजनों को घटना का पता चला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू टीम के साथ मासूम की तलाश के लिए अभियान चलाया। रात तक मासूम के न मिलने पर अभियान को रोका गया। बुध नगर डाबर तालाब कॉलोनी में रहने वाले आरिफ बेहटा नहर रोड स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करते है। उन्होंने बताया कि सात वर्षीय पुत्र आतिफ को करीब छह बजे घर से दूध लेने के भेजा था। घर पर दूध देने के बाद वह बाहर चला गया। पुत्र कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र है। देर शाम तक पुत्र के घर न लौटने पर वह उसे तलाशने के लिए बाहर निकले। यह भी पढ...