बिजनौर, अप्रैल 7 -- धामपुर। कस्बा मंडावर से बादशाहपुर तक निर्माणाधीन सड़क पर अवैध खुदाई को लेकर राष्ट्रीय किसान यूनियन ने धामपुर डिवीजन पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया। आरोप है कि कुछ दबंगों ने सड़क किनारे करीब 500 मीटर तक खुदाई कर पाइपलाइन डाल दी है। इससे बरसात के मौसम में सड़क धंसने और बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है। धरने में पदाधिकारियों ने प्रशासन से अवैध पाइपलाइन को तत्काल हटवाने और सड़क को सुरक्षित कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा। प्रदर्शन में प्रधान दिनेश चिकारा, जयप्रकाश, सुनील तोमर, हुकुम सिंह, रियाजुद्दीन, नवनीत चौधरी, शब्बीर सिंह, इकबाल अहमद, मोहम्मद शहाबुद्दीन, कपिल प्रधान, मौ. अनीस रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.