बिजनौर, जनवरी 28 -- नूरपुर-स्योहारा लोनिवि रोड ताजपुर नई बस्ती में निर्माणाधीन सड़क के दिनों ओर बने अधूरे नालों का पानी सड़क पर फैलने से स्थानीय लोगों व यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क व दोनो ओर जलभराव के कारण सड़क पर फिसलन है वाहनो व पैदल यात्रियों को परेशानी हो रही है। नागरिको का कहना है कि पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाया गया नाला पूरा ना होने व आगे नाला बंद होने के कारण मौहल्ला नई बस्ती का पानी मुख्य सड़क किनारे आकर भर रहा है।कस्बा वासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से नाले का निर्माण पूरा कराकर मौहल्ला नई बस्ती की जलनिकासी की व्यवस्था की जाय।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...