लखनऊ, जून 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। लोक निर्माण विभाग कमें मुख्य अभियंता स्तर-1 पर कार्यरत धर्मवीर सिंह को मंगलवार को पदोन्नत कर दिया गया। उनकी प्रमुख अभियंता के पद पर पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा अरविंद कुमार जैन को मुख्य अभियंता स्तर-2 से स्तर-1 में पदोन्नत किया गया है। वहीं, अधीक्षण अभियंता सत्य देव चौधरी को मुख्य अभियंता स्तर-2 में प्रमोट किया गया है। पदोन्नति आदेश बुधवार (1 जुलाई) से प्रभावी होंगे। यह भी पढ़ें- 336 सहायक समीक्षा अधिकारी समीक्षा अधिकारी के पद पर होंगे प्रोन्नत यह भी पढ़ें- सचिवालय सेवा के तीन संयुक्त सचिव विशेष सचिव के पद पर प्रोन्नत यह भी पढ़ें- बीएसएल में 123 अधिकारियों को पदोन्नति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...