पिथौरागढ़, फरवरी 17 -- बेरीनाग। लोक निर्माण विभाग के मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी है। मंगलवार को भी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और हड़ताल पर डटे रहे।कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले पांच दिनों से आंदोलनरत हैं, लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में एसोसिएशन के जनपदीय अध्यक्ष चन्द्र सिंह रौतेला, मनोज वर्मा, किशन कार्की, राकेश बिष्ट, चंदन सिंह, भीम सिंह, केशर सिंह धामी, डिगम्बर सिंह, मोहन सिंह, नीतू पंत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.