नैनीताल, फरवरी 12 -- नैनीताल l लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का लोनिवि प्रांतीय खंड कार्यालय नैनीताल में कार्य बहिष्कार गुरुवार को भी जारी रहा। एसोसिएशन की ओर से पारस्परिक स्थानांतरण को प्रमुख अभियंता स्तर से कराने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमेश सनवाल ने बताया कि पूर्व में प्रमुख अभियंता स्तर से ही पारस्परिक स्थानांतरण होते आए हैं, लेकिन अब स्थानांतरण को शासन स्तर से करने के चलते पारस्परिक स्थानांतरण प्रक्रिया को लटकाया जा रहा है l इस दौरान हयात चंद्र आर्या, पीसी आर्या, हरीश सनवाल, गीता चन्याल, किशन सिंह, सुनील कोहली, अंकिता नयाल, घनश्याम सत्यवली, जीवन पांडे, गोपाल दत्त, गोकुल कुमार, दीपक रावत, रोहित गुरुरानी, ममता जोशी, भाष्कर आर्या आदि मौजूद रहे l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.