पिथौरागढ़, फरवरी 6 -- झूलाघाट। लोनिवि ने शुक्रवार को झूलाघाट-पिथौरागढ़ सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई की। बीते दिनों गौड़ीहाट में आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में गौड़ीहाट की ग्राम प्रधान ज्योति धारियाल ने अधिकारियों के समक्ष झूलाघाट-पिथौरागढ़ सड़क की बदहाली का मुद्दा रखा था। जिसके बाद एसडीएम के निर्देश पर लोनिवि ने सड़क किनारे की बंद नालियां व झाड़ियों की सफाई की है। प्रधान धारियाल ने कहा कि सड़क किनारे बनी नालियों की सफाई व घास की कटाई करने से आवाजाही करने वाले लोगों को राहत मिलेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.