लोनिवि ने बंद नालियों की सफाई की
चम्पावत, मई 18 -- जगदीश, लोहाघाट। लोनिवि ने मानसून से पहले बंद नालियों और कलमठ खोलने का काम शुरू किया। पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड, बड़कोट, प्रेम नगर, छमनियां, गलचौड़ा में बंद नाली खोली। लोनिवि के ईई हितेश कांडपाल ने बताया कि क्षेत्र की अन्य आंतरिक सड़कों की नालियों को भी क्रमवार खोला जा रहा है। विभाग का प्रयास है कि मानसून शुरू होने से पहले सभी बंद नालियां और कलमठ खोलकर जलजमाव की समस्या को समाप्त किया जाए। जिससे बारिश में लोगों को परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- मटियानी बैंड-भनार तोक संपर्क सड़क सुचारू हुई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.