लखनऊ, अप्रैल 1 -- लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने बजट के निर्माण मद का 86 प्रतिशत खर्च करके रिकॉर्ड बनाया है। विभाग का दावा है कि यह रकम अब तक खर्च की गई रकम में सबसे ज्यादा है। निर्माण मद में बीते साल की तुलना में 4200 करोड़ रुपये ज्यादा खर्च किए गए हैं। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2025-26 में लोनिवि को 36293.95 करोड़ का बजट मिला था। इसमें स्थापना बजट भी शामिल है, जो तनख्वाह आदि में खर्च होता है। विभाग ने 31 मार्च तक 30,581.98 करोड़ रुपये का खर्च किए, जो कुल बजट का 84.26 प्रतिशत है। स्थापना व्यय को छोड़ दें तो यह खर्च बजट का 85.95 प्रतिशत है। विभाग ने 28000 करोड़ रुपये खर्च का लक्ष्य निर्धारित किया था। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 23850 करोड़ का खर्च किया गया था, जोकि इस साल बढ़कर 28,086.82 करोड़ रुपये हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...