नैनीताल, जून 1 -- नैनीताल। शहर की लोअर माल रोड पर आहार विहार के समीप सड़क में आईं दरारों का सोमवार को लोनिवि ने निरीक्षण किया।लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि लोअर माल रोड के इस हिस्से में पहले भी कई बार दरारें पड़ चुकी हैं, जिन्हें विभाग की ओर से अस्थायी रूप से भरकर यातायात सुचारु रखा जाता रहा है। इस बार भी दरारें दिखाई देने के बाद विभागीय टीम ने मौके का निरीक्षण किया। पाया कि पहाड़ी से हो रहे जल रिसाव तथा वाहनों के लगातार दबाव के कारण सड़क का यह हिस्सा कमजोर पड़ रहा है, जिससे दरारें उभर रही हैं। यह भी पढ़ें- आंतरिक सड़कों में सफाई अभियान तेज उन्होंने बताया कि दरारों को भरने और सड़क को सुरक्षित बनाने का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। साथ ही मानसून से पहले सभी संवेदनशील स्थलों पर आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा, त...