लोनिवि के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का विभागीय आवास में मिला शव, 11 दिन से था कार्यालय से अनुपस्थित
देहरादून, सितम्बर 2 -- पौड़ी। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता गढ़वाल कार्यालय पौड़ी में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की विभागीय आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। कर्मचारी बीते 11 दिन से कार्यालय से अनुपस्थित था। बुधवार को आवास से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर कमरे के भीतर कर्मचारी का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान जितेंद्र प्रसाद थपलियाल (41) पुत्र गोविंद राम, निवासी बसली, प्रतापनगर, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। वह मुख्य अभियंता गढ़वाल कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था और विभागीय कॉलोनी स्थित आवास में अकेले रहता था। बुधवार को आवास से लगातार दुर्गंध आने के बाद आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.