काशीपुर, मार्च 27 -- काशीपुर, संवाददाता। लोनिवि के एई इलेक्ट्रिकल और प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को चैती मेले का निरीक्षण कर झूलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। शुक्रवार को लोनिवि के एई (इलेक्ट्रिकल) प्रदीप बिष्ट और तहसीलदार पंकज चंदोला ने नगर निगम की टीम के साथ चैती मेले में लगे झूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने झूला संचालकों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि झूलों में तकनीकी स्टाफ रोजाना संचालन से पहले जांच सुनिश्चित करें। साथ ही झूलों पर इलेक्ट्रीशियन और फोरमैन की मौजूदगी अनिवार्य है। निर्देश दिए गए कि झूलों में गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और वृद्धों को न बैठाया जाए। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.