लोध फॉल मार्ग पर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान
लातेहार, जून 8 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। महुआडांड़-लोध फॉल मुख्य मार्ग पर सोमवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद हेरेंज ने किया। इस दौरान पुलिस ने मार्ग से गुजर रहे दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच की। इस दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के आवश्यक दस्तावेज, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित अन्य कागजातों की जांच की। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की हिदायत दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पुलिस के कई जवान मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.