बाराबंकी, जनवरी 31 -- रामनगर। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने शनिवार को लोधेश्वर महादेवा मंदिर एवं लगने वाले मेला परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने पूरे परिसर में पैदल घूमकर अभरन तालाब, मंदिर निकासी मार्ग, मंदिर परिसर, प्रवेश मार्ग पर हो रही तैयारियों को देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत व कोतवाली प्रभारी अनिल पांडेय, चौकी प्रभारी अभिनंदन से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की। एसपी ने निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में प्रवेश मार्ग पर मजबूत बैरिकेडिंग कराई जाएं। बैरियर और पार्किंग व्यवस्था सुव्यवस्थित रखी जाए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी ली और सभी कैमरों को सुचारु रूप से चालू रखने के निर्देश दिए। साथ ही मेला एवं मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.