लोधेश्वर महादेवा परिसर का एसडीएम ने किया निरीक्षण
बाराबंकी, मई 4 -- रामनगर। सुप्रसिद्ध पौराणिक तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा में 17 मई से शुरू होने वाले पुरुषोत्तम मास, मलमास मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। यह मेला 15 जून तक आयोजित होगा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसी के मद्देनजर सोमवार को उपजिलाधिकारी आनंद तिवारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत ने मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर प्रांगण, निकास द्वार, शिव भरण सरोवर और पूरे मेला परिसर का भ्रमण किया।अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैरिकेटिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, भीड़ नियंत्रण और आवागमन मार्ग की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.