लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- खमरिया,संवाददाता। अदलीशपुर के मजरा फूलपुर में सोमवार को एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व चेयरमैन गन्ना विकास परिषद ऐरा मंगू लाल लोधी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन बसंती लाल लोधी और डॉ. सर्वेश लोधी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए देवेश लोधी उत्तम ने कहा कि शिक्षा और रोजगार पर जोर समाज के हर व्यक्ति का हक है। जिसे हासिल करने के लिए हर सम्भव प्रयास और परिश्रम किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा और रोजगार ही समाज के विकास की कुंजी है। इस अवसर पर लेखराज लोधी, बैजनाथ लोधी, मौजी लाल, श्री प्रकाश लोधी, ललित यादव,पापिल प्रजापति, पूर्व प्रधान रामलखन लोधी,सियाराम लोधी आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बसंती लाल लोधी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.