शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- शाहजहांपुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए वार्ड संख्या तीन लोधीपुर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर निगम पार्षद रूपेश कुमार वर्मा 'अन्नू' ने क्षेत्र में पहुंचकर सफाई और नाला सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। पार्षद ने निर्देश दिए कि नालियों से निकाली गई गाद और कचरे को तुरंत हटाया जाए, ताकि जलभराव और दुर्गंध की समस्या न उत्पन्न हो। सुपरवाइजर विशाल कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.