शाहजहांपुर, जनवरी 7 -- रोजा क्षेत्र के लोधीपुर में सोमवार की रात युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद सहित कई अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार दोपहर को पुलिस ने शाहरुख, राकिब और शहवाज को लोदीपुर पुल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रेती निवासी अंकित अवस्थी ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार शाम करीब 6 बजे हथौड़ा चौराहे से खिरनीबाग की ओर मोटरसाइकिल से जा रहा था। लोदीपुर स्थित मस्जिद के पास ई-रिक्शे ने उसकी बाइक से टक्कर मार दी। जब उसने ई-रिक्शा चालक से बाइक टूटने की बात कही, तो चालक उग्र होकर उस पर हमला करने लगा। इस दौरान मौके पर खड़े कामरान उर्फ खचड़ा, शाहरुख होटल वाला, चन्दू नाई, इमरान और 20-22 अज्ञात लोगों ने लात, घूंसे और डंडों से हमला किया। आरोप है कि उन्हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.