शाहजहांपुर, मार्च 23 -- रोजा। लोधीपुर में रविवार दोपहर सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई, जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया। फायर अधिकारी बीएन पटेल ने बताया कि कंट्रोल रूम को दोपहर 1:04 बजे पार्क इन होटल के पास कार में आग लगने की सूचना मिली थी। जांच में सामने आया कि कार लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना क्षेत्र के चौघानपुर निवासी बलवंत सिंह की है। उनका बेटा एक इंगेजमेंट में शामिल होने आया था और कार बाहर खड़ी कर दी थी। कुछ ही देर बाद कार में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.