लोधीपुरा में ट्रक की टक्कर से पोल टूटा, तीन गांवों की बिजली बाधित
रामपुर, मई 16 -- कोतवाली टांडा के दढ़ियाल बिजली उपकेंद्र से गांव लोधीपुर नायक जाने वाली 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के एक पोल में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना के कारण पोल टूट गया, जिससे तीन गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। यह घटना शुक्रवार को गांव लोधीपुरा के बीच हुई। चौकी क्षेत्र गांव लोदीपुर नायक, लुधपुरी और मोहब्बत नगर सहित तीन गांवों में बिजली व्यवस्था ठप हो गई। ग्रामीणों को दिन भर परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने तत्काल उपकेंद्र पर घटना की सूचना दी। बिजली का पोल टूटने से तार रोड पर खुले में पड़े हैं। जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। दढ़ियाल क्षेत्र के जे ई वी के शर्मा ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर ली गई है। टूटे हुए खंभे के स्थान पर जल्दी ही नया खंभा लगाकर आपूर्ति चालू कर दी जाएगी ।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.