लोधीगंज बाईपास से रमवा अंडर बाईपास होगा गडढ़ामुक्त
फतेहपुर, जून 29 -- फतेहपुर। कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में आयोजित जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में डीएम निधि गुप्ता वत्स ने उद्यमियों की समस्याओं को सुना। लोधीगंज बाईपास से रमवा अंडर बाईपास को गडढ़ामुक्त बनाने और बैरमपुर से चकमदा के खराब मार्ग दुरूस्त कराने की मांग रखी। उद्यमियों की प्रमुख शिकायतों पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उद्योग बंधुओं की पहल पर डीएम ने लोधीगंज बाईपास से रमवा अंडर बाईपास को गडढ़ा मुक्त बनाकर यातायात सुगम कराए जाने का आष्वासन दिया। बैरमपुर से चकमदा मार्ग को ठीक कराने के लिए संबंधित कार्यदायी संस्था को सड़क सही कराए जाने की बात कही। साथ ही उपायुक्त उद्योग से कहा कि खाली भूखंड का प्रचार प्रसार कराते हुए नए उद्योग स्थापित करने के लिए उद्यमियों को आवंटित कराए। औद्योगिक प्रतिष्ठानों में स्मार्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.