एटा, अक्टूबर 26 -- हैदराबाद के अवंतीबाई लोधी भवन में अखिल भारतीय लोधा-लोधी-लोध की बैठक हुई। इसमें सदर विधायक विपिन कुमार वर्मा 'डेविड' को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। वहीं, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा को संगठन को नई दिशा देने के लिए राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त किया गया। अध्यक्ष बनने के बाद सोमवार को एटा आगमन पर विधायक विपिन कुमार डेविड का आसपुर टोल प्लाजा पर स्वागत किया गया। लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। शहर में कई स्थानों पर स्वागत किया गया।सदर विधायक ने कहा कि केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के कुशल संरक्षण में हमारा संगठन समाज की एकता, आपसी भाईचारे और समरसता को और अधिक सुदृढ़ करेगा। हमारा सामूहिक लक्ष्य समाज में शिक्षा का प्रसार, उच्च संस्कारों का निर्माण और युवाओं का सशक्तिकरण है,ताकि हम सब मिलकर एक विकसित भारत के निर्माण में अ...