अलीगढ़, फरवरी 20 -- लोधा, संवाददाता। थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांवों से एक नाबालिग किशोरी व एक युवती लापता होने के मामले सामने आए हैं। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी। पहला मामला एक गांव का है। गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी मंगलवार दोपहर करीब एक बजे घर से अचानक लापता हो गई। वह अपने साथ मोबाइल फोन लेकर गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो मोबाइल बंद मिला। बाद में गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर किशोरी को गांव से बाहर अकेले जाते हुए देखा गया। वहीं दूसरा मामला भी थाना क्षेत्र के गांव से जुड़ा है। गांव निवासी पिता ने बताया कि उनकी 24 वर्षीय बेटी 15 फरवरी को खेरेश्वर मंदिर पर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.