घाटशिला, फरवरी 12 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय में बुधवार को मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई। इस केंद्र में केएनजे उच्च विद्यालय के 150, दक्षिणशोल उच्च विद्यालय के 25,कालापाथर उच्च विद्यालय के 20 विधार्थियों का सेंटर है। बुधवार को गणित की परीक्षा में केएनजे उच्च विद्यालय के 3 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। 192 विधार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के सफल संचालन में प्रधानाध्यापक बीएस नायेक, सहायक शिक्षक गोविन्द गोप, विश्वनाथ पाल, कमलेश सिह, संदीप बेरा, अरूण महतो,राईमोनी टुडु,सीतामोनी टुडु, अविनाश कुमार, सौरभ महतो,अंजन भोल सहित प्रतिनियोजित शिक्षकों का योगदान रहा। दंडाधिकारी के रूप पृथ्वी मुर्मू उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...