जहानाबाद, जून 11 -- एसडीएम ने शुरू की अनुशासनिक कार्रवाई, अन्य को दी कड़ी चेतावनी जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा के नेतृत्व में गुरुवार को आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की गठित टीम ने विभिन्न इलाकों में संचालित पेट्रोल पंपों का सघन निरीक्षण कर कुछ जगहों पर अनियमितता पकड़ते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा पेट्रोल एवं डीजल के स्टॉक, ईंधन की गुणवत्ता,पेट्रोल में मिलावट की जांच, उपलब्ध पेट्रोल एवं डीजल के घनत्व की जांच, सही मात्रा में ईंधन आपूर्ति, फर्स्ट एड की उपलब्धता, ग्राहकों के लिए पेयजल की व्यवस्था, महिला एवं पुरुषों के लिए पृथक शौचालय, वाहनों के लिए हवा की सुविधा, विस्फोटक अनुज्ञप्ति का अद्यतन, माप-तौल संबंधी मानकों तथा अन्य विभागीय प्रावधानों के अनुपालन की विस्तृत जांच की।

निरीक्ष...