जहानाबाद, अप्रैल 19 -- हुलासगंज, निज संवाददाता हुलासगंज थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव के बधार से अज्ञात चोरों ने शनिवार को एक ही रात दो समर्सिबल पम्प चोरी कर लिया। सुबह जब किसान खेत पर पहुंचे तो पम्प गायब देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ित किसान ने बताया कि इससे खेती का काम प्रभावित हो रहा है और आर्थिक नुकसान भी हुआ है। किसान दिलीप शर्मा ने बताया कि समर्सिबल पम्प खेतों की सिंचाई के लिए लगाया गया था, जो रात के समय चोरी हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से वे परेशान हैं। चोरी की घटना के बाद किसानों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- वांशिग सेंटर में चोरों ने लगाई सेंध,हजारों का सामान चोरी घटना की सूचना स्थानीय थाना को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गश्ती बढ़ान...