भागलपुर, मार्च 22 -- लोदीपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर जिच्छो निवासी मानवाधिकार संगठन के सचिव विभूति सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर जिला के वरीय पुलिस पदाधिकारी से लेकर लोदीपुर थाना के पुलिस को शिकायत की गई है। जिसमें कहा गया है कि दो माह पहले भी जान से मारने की धमकी मोबाइल पर दी गई थी। धमकी देने वाला आरोपी गोराडीह थाना क्षेत्र का बताया जाता है। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...