धनबाद, जुलाई 11 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। लोदना क्षेत्र के नॉर्थ व साउथ तिसरा कोलियरी साइडिंग के 75 ठेका मजदूरों के नियोजन की प्रक्रिया शुक्रवार को क्षेत्रीय कार्यालय में आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई। इसके साथ ही इन मजदूरों का 31 वर्षों का लंबा संघर्ष आखिरकार रंग लाया और बीसीसीएल में नौकरी का रास्ता साफ हो गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: आईआईटी धनबाद में 20 साल से काम कर रहे कर्मचारी नियमित होंगेनियोजन प्रक्रिया दो मजदूरों, महेश पासवान और सावित्री देवी को नियोजन मिल भी चुका है, जबकि बाकी बचे मजदूरों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन अधिकारियों की गठित टीम द्वारा शुक्रवार को किया गया। यह मामला साइडिंग में सेलपीकर और पत्थर चुनने वाले मजदूरों के नियोजन से जुड़ा है। वर्ष 2000 में झारखंड हाईकोर्ट ने मजदूरों के हक में फैसला सुनाया था, जिसे बीसीसीएल प्रबंधन...