धनबाद, जनवरी 4 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। दलित शोषण मुक्ति मंच झरिया लोकल कमेटी की ओर से लोदना घमंडी पट्टी और नागरिक एकता मंच ने यमुना सहाय स्मृति भवन में देश की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई। मौके पर शिव बालक पासवान ने कहा कि आज देश दुनिया में जो भी महिलाएं पढ़ लिखकर डॉक्टर इंजीनियर बन रहीं हैं, वह सावित्रीबाई फुले की देन है। मौके पर डीवाईएफआई के जिला सचिव नौशाद अंसारी, विनोद पासवान,भगवान दास पासवान, रामवृक्ष धारी, प्रजा पासवान, मंजू देवी, कपिंद्र पासवान, सूरज पासवान, राजू पासवान, राहुल कुमार, सुनील पासवान, हेमंत बावरी, मनोज पासवान, दयानंद शर्मा, राजेश ठाकुर, मंजू देवी, मीना देवी, सरस्वती देवी, अनीता देवी आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...