धनबाद, जून 19 -- लोदना ओपी क्षेत्र के खपड़ा धौड़ा के रहने वाली 20 वर्षीया युवती ने गुरुवार की दोपहर अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पाकर लोदना ओपी पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। ओपी प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि परिवार की तरफ से लिखित शिकायत नहीं की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सही जानकारी हो पाएगी। बताते हैं कि युवती के पिता असंगठित मजदूर हैं। घर की माली हालत खराब है। आसपास के लोगों का कहना है कि घटना के वक्त युवती घर में अकेले थी। यह भी पढ़ें- युवती ने घर के अंदर फांसी लगा दी जान जब परिजन घर में आए तो देखा कि वह फंदे से झुल रही हैं। आनन फानन में जब उतारा गया, तब-तक उसकी मौत हो चुकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...