धनबाद, जनवरी 26 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। लोदना ओपी क्षेत्र की 18 वर्षीय एक युवती को उसी के प्रेमी ने चाकू मार कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में युवती को झरिया के एक अस्पताल ले जाया गया, वहां से बेहतर इलाज के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। बताते हैं कि घायल प्रेमिका का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उक्त युवक को जानकारी मिली कि उसकी प्रेमिका किसी दूसरे से युवक से बातचीत करती है। इसी आवेश में आकर वह अपनी प्रेमिका को अहले सुबह छलछलिया धौड़ा खेल के मैदान के समीप बुलाया और उस पर चाकू से वार कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई। वहीं युवती का दूसरा प्रेमी भी बालू गद्दा के पास का रहने वाला बताया जाता है। चर्चा है कि प्रेम प्रसंग में यह सारी घटना हुई है। इधर लोदना ओपी प्रभारी गौरव कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी मुझे भी हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.