धनबाद, मार्च 30 -- लोदना हुचुकटांड स्थित हनुमान मंदिर परिसर में 24 घंटे के अखंड हरि कीर्तन के अवसर पर रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और कन्याएं शामिल हुईं। गाजे-बाजे के साथ निकली यह शोभा यात्रा हुचुकटांड, खटाल पट्टी, बीआर कंपनी और दुर्गा मंदिर होते हुए जयरामपुर छठ तालाब पहुंची, जहां मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा गया। पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और जय श्री राम के जयघोष से भक्तिमय हो गया। जलभरनी के बाद मंदिर परिसर में अखंड हरि कीर्तन प्रारंभ हुआ। कीर्तन मंडली के मधुर भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अनुष्ठान में यजमान के रूप में विकास कुमार, मनोज कुमार, बिट्टू यादव, शशि कुमार और गुड्डू यादव शामिल थे, जबकि मुख्य पुजारी श्री निवास पांडेय ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई।

हिंदी हि...